Saturday, April 7, 2012

                          भगवती भगवान् की 
                             ~~~~~~~~~~~~~~
भगवती भगवान् की,भक्ति करो परवान तुम,
अम्बे कर दो अमर,जिसपे हो जाओ मेहर बान तुम!


काली काल के पंजे से,तुम ही बचाना आन कर,
गौरी गोदी में बिठाना,अपना बालक जान कर!
चिन्तपुरनी चिंता मेरी,दूर तुम करती रहो,
लक्ष्मी लाखों भंडारे,मेरे तुम भरती रहो!
भगवती भगवान् की-----------


नैना देवी, नैनो की शक्ति को देना तुम बड़ा,
वैष्णो माँ, विषये विकारों से भी लेना तुम बचा!
मंगला मंगल सदा,करना भवन दरबार में,
चंडिका चड़ती रहे,मेरी कला संसार में!
भगवती भगवान् की-------------




भद्र काली भद्र पुरुषों से,मिलाना तुम सदा,
ज्वाला जलना इर्श्या वश,ये मिटाना कर कृपा!
चामुंडा तुम चमन पे,अपनी दया दृष्टि करो,
माता मान ईज़त व् सुख,संम्पति से भंडारे भरो!
भगवती भगवान् की----------------
                      ~~~~~~~~~~~~~~~~~ 


Protected by Copyscape Plagiarism Scanner

1 comment: